LUVAS Recruitment 2023: हरियाणा में निकली क्लर्क, ड्राइवर, चपरासी और स्टेनोग्राफर के पदों पर बंपर भर्ती

LUVAS Recruitment 2023: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का बहुत अच्छा मौका आ गया है। यदि आप भी बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहें है, तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत खास होने वाला है। लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी हिसार हरियाणा ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 90 पदों पर निकाली गई है। LUVAS की भर्ती क्लर्क, ड्राईवर, चपरासी, स्टेनोग्राफर, मैसेंजर, टेक्निशन आदि के पदों पर निकली है।

LUVAS Recruitment 2023

लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी हिसार हरियाणा भर्ती में प्रतिभाशाली उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते है। यह भर्ती ग्रुप सी और डी के पदों पर निकाली गई है। LUVAS भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 14 दिसंबर को जारी किया गया था। और 15 दिसंबर से आवेदन शुरू हो गए है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 5 जनवरी तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है।

LUVAS भर्ती आयु सीमा

लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी के द्वारा निकाली गई इस भर्ती 18 वर्ष से 42 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही राज्य के आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

LUVAS भर्ती के लिए योग्यता

लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी में यह भर्ती विभिन्न अलग अलग पदों पर निकाली गई है। जिसके लिए योग्यता 10वीं/12वीं/स्नातक पास रखी गई है। योग्यता के बारें में विस्तार से जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देख लें।

LUVAS भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

LUVAS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा से किया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पास होने वाले अभ्यर्थियों को अंत में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।

LUVAS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा जरूर पढ़ लेना है। आपको जिस भी पोस्ट के लिए आवेदन करना है। उसके बारें में पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें। LUVAS भर्ती के लिए मोबाईल से आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक वेबसाईट अपने मोबाईल पर ओपन कर लेनी है।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है। 
  • आपके सामने भर्ती का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म को पूरा भरें। और जरूरी डॉक्युमेंट भी अपलोड कर दें।
  • अंत में इस आवेदन फॉर्म को सबमिट भी कर दें। और आवेदन फॉर्म की प्रिन्ट जरूर निकाल लें।

LUVAS भर्ती के लिए Important Links

ऑनलाइन आवेदन – क्लिक करें

नोटिफिकेशन – क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाईट – क्लिक करें

1 thought on “LUVAS Recruitment 2023: हरियाणा में निकली क्लर्क, ड्राइवर, चपरासी और स्टेनोग्राफर के पदों पर बंपर भर्ती”

Leave a Comment