HSSC Group D Result: जाने इस माह किस तारीख को होगा रिजल्ट जारी

HSSC Group D Result: ग्रुप डी के 13536 पदों के लिए रिजल्ट इसी महजारी होने की संभावना है| इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पूरी डिटेल NTA को भेज दी है| आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री ने बताया ग्रुप डी का रिजल्ट इसी माह घोषित किया जाएगा|

मेरिट में आए उम्मीदवारों को ग्रुप डी पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी आयोग ने NTA को पूरी डिटेल भेज दी है| इसमें सामाजिक आर्थिक आधार के अंक किसको मिलने है किसको नहीं यह जानकारी भी शामिल है ग्रुप डी रिजल्ट के लिए लाखों विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

बता दे कि आयोग द्वारा पहले ग्रुप सी की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन अब ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को पहले पूरा करने की तैयारी की जा रही है| सरकार ने हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी अधिनियम 2018 के अंतर्गत कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के तहत आने वाली ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति तैयार कर दी है|

मिली जानकारी अनुसार पिछली भर्ती में ग्रुप डी पदों के लिए कर्मचारियों ने स्वयं को अपने गृह नगर से दूर नौकरियां पर तैनात पाया है| कर्मचारियों की चिंता को दूर करने के लिए राज्य सरकार सामान्य कैडर के भीतर कर्मचारियों को पुन आमंत्रित करने के लिए एक स्थानांतरण अधिनियम शुरू कर रही है|

हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर हरियाणा सरकार ने प्रक्रिया में तेजी शुरू कर दी है| इस माह के लास्ट तक ग्रुप डी रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा| सरकार के द्वारा पहले ग्रुप सी की परीक्षा ली गई थी लेकिन उसके पेपर पर चल रहे कोर्ट केस के कारण हरियाणा सरकार ने पहले ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया है|

इस माह के अंत तक ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है ग्रुप सी की परीक्षा पर सुनवाई 19 दिसंबर 2023 को होनी है सरकार के द्वारा ग्रुप सी की परीक्षा के लिए कोर्ट से एग्जाम करने के लिए परमिशन मांगी है|

Leave a Comment